दुर्गापूजा देख कर लौट रहे पति पत्नी को बोलेरो ने कुचल कर मार डाला

October 15, 2018 3:10 PM0 commentsViews: 1139
Share news

नजीर मलिक

सड़क पर पति पत्नी की लाश और उसकी परिजन को सांत्वना देतीं मोनी पांडेय

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज़ इटवा मार्ग पर बदलिया चौराहा के निकट तेज रफ्तार बोलेरों ने दुर्गा पूजा देख कर घर लौट रहे पति पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक फरार हो गया। 35 साल के मृतक का नाम राम किशोर है। उसकी 33 वर्षीया पत्नी का नाम चिनका देवी है। वे इटवा थाने के ग्राम बेनी नगर निवासी बताये जाते हैं।

जानकारी के मुताकि बेनी नगर निवासी राम किशोर अपनी पत्नी चिनका देवी के साथ दुर्गापूजा का उत्सव देख कर अपने घर लौट रहा था। रात पौने दस बजे वह बदलिया चौराहे पर पहूंचा ही था कि डुमरियागंज की तरफ से बड़ी तेजी से आ रही एक बोलेरो जीप ने सड़क पर चल रहे पति पत्नी को कुचल दिया जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर खड़ी बोलेरो, जिससे दुर्घटना हुई

पति पत्नी को कुचलने के बाद आगे बोलेरो भी अनियंत्रित होकर किसी चीज से टकरा कर क्षति ग्रस्त होकर रुक गई। इस दौरान वाहन चालक भी मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया। वैसे जीप का नम्बर मुम्बई का है। जिसके आधर पर उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के समय उसी मार्ग से भाजपा ने़त्री मानी पांडेय भी उधर से गुजर रहीं थीं। हादसा देख उन्होंने माके पर रुक कर लोगों को बुलाया और पुलिस को भी खबर कराई। इटवा थाने की पुलिस  ने मौके पर लाश और वाहन को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश में लगी हुई है। इस घटना से मृतकों के बच्चे अनाथ हो गये हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply