एक्सीडेंट करने के बाद भाग रहे बोलेरो सवार ने बुजर्ग को गोली मारी, हालत गंभीर

November 11, 2017 4:13 PM0 commentsViews: 1130
Share news

नजीर मलिक

घायल महंगू यादव जिला अस्पताल में अलाज कराते हुए

सिद्धार्थनगर।  जिले के बॉसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को एक बोलेरो सवार युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दिया।गोली चलने की घटना के बाद से घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुँच गयी।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पहुँचे। घटना आज दोपहर दो बजे की है।

बताते चलें कि यूपी 58इ1118 नंबर की बोलेरो गाड़ी से दो युवक नौगढ़ से बांसी की तरफ आ रहे थे। एक का नाम नासिर हुसैन था, दूसरा उसका साथी था। दोनों संतकबीर नगर जिले के ग्राम फुलवारिया के रहने वाले थे। ग्रामीणों के मुताबिक  अभी बांसी के करीब ग्राम सोनखर के पास  ही पहुँचे ही थे,  कि  उनकी बोलेरों की एक मोटर साइकिल सवार से  टक्कर हो गई।  ग्रामीणों  का कहना है कि टक्कर के बाद बाइक सवार चेटिल हो गये तथा बोलेरो भागने लगी।

बताया जाता है कि मौके पर मौजूद लोगों ने जब बोलेरों को रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे एक व्यक्ति नासिर हुसैन ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से  एक बुजुर्ग को गोली मार दी। इस घटना में बुजुर्ग को कन्धे पर गोली लगी है।घायल का नाम  महंगू यादव बताया जाता है। घटना करीब 2 बजे हुई। बोलेरो सवार जिला मुख्यालय से सटे ग्राम देवलहा में एक शादी में शिरकत के बाद वापस संतकबीर लौट रहे थे।

दूसरी तरफ अभियुक्त नासिर हुसैन का कहना है कि गाड़ी रोकने पर उन्हें मार पीटा जाने लगा, जिस पर उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, वरना उनकी अपना ही जान चली जाती। बताया जाता है कि  घायल बुजुर्ग को बांसी से प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि गोली मारने वाला युवक और बोलेरो पुलिस के हिरासत में है।घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply