लड़की को नौकरी का झांसा देकर ले जा रहा था मुम्बई , नेपाल बॉर्डर पर दबोचा गया

July 24, 2019 12:27 PM0 commentsViews: 2360
Share news

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। जिले के खुनुवा बार्डर पर एसएसबी के जवानों ने एक नेपाली प्रेमी युगल को पकडा है। कथित प्रेमी लड़की को नौरी का झांसा देकर मुम्बई भगा कर ले जा रहा था। दोनो को नेपाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। घटना गत दिवस की है।

बताया जाता है कि इंडो नेपाल बार्डर पर एसएसबी जवान गत दिवस सुबह लगभग 6.बजे अपनी पोस्ट पर तैनात थे तभी मुखबिर  से सूचना मिली कि एक लड़का जिसकी उम्र 18 वर्ष है एक 16 वर्षीय लड़की को लेकर नेपाल से भारत की सीमा में आने वाला है। तभी सतर्क जवानों ने देखा कि एक लड़का लड़की साथ आ रहे है पोस्ट पर आते ही जवानों ने रोक कर पूछतांछ की लेकिन उनके द्वारा सही जानकारी न बताने पर जवानों ने अपने निरीक्षक को बुलाकर उन्हे स्थिति से अवगत कराया। बताते हैं कि  जब उनसे सख्ती से पूछतांछ कर गयी तो लड़के ने अपना नाम मेहसूददीन पुतनियाज अहमद उम्र लगभग 18 वर्ष व साहिबा पुत्री मुमताज अलीबताया।

दोनों एक ही गांव रेहरा निवासी वार्ड नम्बर 11 थाना जहदी जिला कपिलवस्तु नेपाल के निकले। मेहसूददीन ने बताया कि वह लड़की को भारत स्थित मुम्बई शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले जा रहा था। एसएसबी निरीक्षक चन्द्र मोहन ने शोहरतगढ स्थिति एनजीओ के निदेशक डा. विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व सुनीता के सीएनजीओ नेपाल मानव तस्करी संगठन, उपनिरीक्षक कमल डांगी, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के सामने लिखित रूप से सुपुर्द कर दिया गया।

 

Leave a Reply