बीएसए व प्राशिसं पदाधिकारियों के बीच हुई सफल वार्ता, धरना स्थगित

November 8, 2025 6:24 AM0 commentsViews: 140
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी व उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के बीच शुक्रवार को हुई सकारात्मक वार्ता के बाद 10 नवंबर से प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है़। वार्ता में राजेश कुमार से इटवा खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार हटाने सहित अन्य समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान करनॆ का आश्वासन मिला। वार्ता में संगठन द्वारा पूर्व में बीएसए को सौंपे गए 12 सूत्रीय मांगपत्र पर बिंदुवार वार्ता की गई।

जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र पांडेय ने बीइओ इटवा व भनवापुर द्वारा किए जा रहे अनियमितताओं के बारे में साक्ष्य सहित बताया और पूर्व में शिक्षक शोकीन्द्र ने प्रताड़ित होकर ओवरडोज दवा ले लिया। बीइओ की लापरवाही से दस माह से इटवा विकास खंड के किसी शिक्षक का चयन वेतनमान स्वीकृत नहीं हो पाया है़।

इस पर बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी के पास पत्रावली प्रेषित किया जाएगा। चयनमान वेतनमान के लिए बीआरसी से आवेदन प्रेषण में की जा रही मनमानी पर बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक लेखाकार को कड़ा पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा 12460 भर्ती के शिक्षकों का अवशेष वेतन भुगतान आदेश जारी करने, जीपीएफ भुगतान की प्रक्रिया सरल बनाने, शिक्षिकाओं के 30 दिन के सीसीएल आवेदन को स्वीकृत करने, चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सकारात्मक वार्ता के बाद संगठन ने दस नवंबर से प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा किया और एक सप्ताह के बाद कार्यसमिति का बैठक कर वार्ता में मिले आश्वासन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान बीईओ महेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ सहायक ऋषिश मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply