विधायक ने पहले दम तोड़ते युवक को बचाया फिर किया सड़क का लोकापर्ण

July 27, 2018 11:56 AM0 commentsViews: 912
Share news

अजीत सिंह

बडहलगंज, गोरखपुर। वृहस्पतिवार को माल्हनपार उरुवा मुख्य मार्ग से ग्राम मर्चा को सम्पर्क मार्ग से(इंटरलॉकिंग) से जोड़ दिया गया। इंटरलॉकिंग का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा विधायक निधि योजना के अन्तर्गत कराया गया। इस मार्ग का लोकार्पण चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक विनय शंकर तिवारी ने किया। इससे पूर्व उन्होंने दुर्घटना के चनते दम तोड रहे युवक को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि क्षेत्र भ्रमण कर विधायक विनय शंकर तिवारी वापस लौट कर उरुआ की तरफ एक सड़क के लोकार्पण के लिए जाना चाह रहे थ्रे। अभी वह गोला से दाढ़ी वाले मार्ग पर थ्रे कि उन्हें  रास्ते में किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त पड़े व्यक्ति को देखकर वहां पर रुके और उस व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।  अस्पताल में डॉक्टर के अनुपस्थित होने के कारण उन्होंने सीएमओ को भी फटकार लगाई।  उरुवा की तरफ रवाना हुए।

इसके बाद वे बाद उन्होंने उरुवा बजार-मल्हनापार मर्चा सम्पर्क मार्ग का लोकापर्ण किया। यह इंटर लाकिंग मार्ग है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मर्चा जगदीश प्रसाद, डब्लू तिवारी पूर्व प्रधान, सन्त पांडेय प्रधान, आलाक मणि त्रिपाठी, झिनकू बाबा, सूरज, सोनू गिरी प्रधान,नन्हे दुबे पूर्व प्रधान, प्रधान राइपुर, अरुण तिवारी,दया तिवारी पूर्व प्रधान, सुनील तिवारी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य भोला पांडेय, राजू तिवारी, संगम पांडेय प्रधान गोपलापुर, मोनू पाठक प्रधान पठकौली, पप्पू मल, विधायक प्रतिनिधि सत्यराम दुबे आदि सैकड़ों की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे

 

Leave a Reply