लाशों पर राजनीति करती है भाजपा और सपा– सतीश मिश्रा

February 18, 2017 3:43 PM0 commentsViews: 535
Share news

नजीर मलिक

bsp

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा है कि भाजपा और सपा सत्ता के लिए लाशों पर राजनीति करती है। दंगे होते नहीं बल्कि करवाये जाते हैं। जिस दिन जनता ने इन्हें खारिज कर दिया, देश और प्रदेश में शांति का माहौल हो जाएगा।

सतीश चंद मिश्र आज दोपहर को जिला हेडक्र्वाटर के पकड़ी चौराहा पर बसपा की जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। वह बसपा प्रत्याशी चन्द्रभान पहलवान के समर्थन में आये हुए थे। उन्होंने कहा कि सपा बसपा की अंदरूनी सांठगांठ से सावधान रहना होगा।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सपा शासन में तकरीबन ५०० दंगे हुए हैं। यह सपा और भाजपा की मिली भगत से हुए हैं। दंगे और लाशों के बीच राजनीति करने में दोनों एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश दंगे की दहशत में डूबा हुआ है। यह सरकार काम के लिए नहीं दंगों के लिए याद की जाएगी।

उन्होंने सपा कांग्रेस के गठबंघन को भ्रष्ठाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने १० साल देश को लूटा और सपा ने ५ साल प्रदेश को लूटा। अब दोनों राज कुमार मिल कर एक बार फिर प्रदेश को लूटने क कोशिश में हैं। जनता को चाहिए कि वह इन लूटने वालों के गिरोह से सावधान रहे। अवाम को चाहिए कि इनको किरारी शिकस्त दे।

उन्होंने कहा कि बीएसपी मे क़ानून का राज होता है सपा मे गुंडों मवालियों का राज होता है। बीएसपी की सरकार मे एक आदेश पहुँच जाता है तो गैर कानूनी काम करने वाले जेल के पीछे चले जाते है।सपा की सरकार जब आती है तो फ़ोन की घटियां बजने लगती है।यह सपा का कार्यकर्त्ता है। इसे जेल नही जाना चाहिए।

सतीश चंद मिश्र ने अंत में कहा कि बसपा राज में गुंडे नही पनपते। अफसर डरते हैं। दंगे नहीं होते। कानून का राज होता है। कपिलवस्तु सीट से चन्द्रभान को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव तक बसपा को सरकार बनाने भर की सीटें मिल जायेंगी।

इससे पूर्व कमाल विधायक यूसुफ ने उन हालात का जिक्र किया, जिसकी वजह से उन्हें सपा छोड़ कर बसपा में जाना पड़। उन्होंने कहा कि अब सपा का जमाना मुलायम के साथ खतम हो गया। लोग बसपा को जिताएं और बहिन जी की सरकार बनाएं। सभी में बसपा जिलाध्यक्ष शेखर आजाद भी रहे।

 

Leave a Reply