गणेश शंकर पांडेय की उम्मीदवारी की घोषणा गुरुवार को, परतावल में होगा जमावड़ा

March 17, 2016 4:40 PM0 commentsViews: 819
Share news

विशेष संवाददाता

ddddd

महाराजगंज। विधान परिषद के निवर्तमान सभापति गणेश शकर पांडेय की उम्मीदवारी कल गुरुवार को अधिकृत तौर पर कर दी जायेगी। इस अवसर पर कल परतावल बाजार में बसपा का सम्मेलन भी आयोजित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक परताव के कृषक इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में जानल को-आर्डीनेटर लाल जी वर्मा भाग लेंगे। वहीं पर गणेश शंकर पांडेय को पनियरा सीट से लडाने की घोषणा की जायेगी।

बताया जाता है कि इस सम्मेलन को सफल बना कर अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए गणेश शंकर की टीम पूरी तरह से जुट गई है। सम्मेलन में विशाल भीड़ के जुटने की संभावना बताई जा रही है।

बसपा के सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बसपा पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदचारों की घोषणा का काम 14 अप्रैल तक पूरा कर लेगी। इस बीच पूर्वांचल में कई लोगों के टिकट और सीट बदलने की घोषणा भी पार्टी द्धारा की जा सकती है।

Leave a Reply