बूथ जितना सशक्त होगा, परिणाम उतना ही ऐतिहासिक होगा- सहजानंद राय

May 3, 2024 10:32 PM0 commentsViews: 240
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा डुमरियाजगंज के विधानसभा डुमरियागंज में जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी का रीढ़ होता है बूथ जितना सशक्त होगा उतना ही परिणाम ऐतिहासिक व शानदार होगा।

पिछले चुनाव से 10% अधिक मत बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना है जिससे आने वाले 2047 तक भारत को विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने में मोदी जी के सपने को साकार करें। सहजानंद राय ने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में चार सौ पार के साथ भाजपा मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बूथ विजय का मंत्र भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सबको संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल ने सभी बूथ अध्यक्षों का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

उक्त अवसर पर लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक रामकुमार कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा राय, जिला प्रभारी हरी चरण कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र पांडे, विधानसभा संयोजक उदय पाल वर्मा, अध्यक्ष डीसीबी विक्रम सिंह, जिला महामंत्री मधुसूदन, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अखिल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply