राघवेंद्र सिंह ने चलाया डुमरियागंज में बूथ सशक्तिकरण अभियान

July 2, 2022 8:56 PM0 commentsViews: 268
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में “बूथ सशक्तिकरण अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ में मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ”सदस्य विधान परिषद हरदोई” ने बैठक कर हर बूथ को मजबूत करने के महत्वपूर्ण योजना पर सकारात्मक चर्चा किया। 
इस अवसर पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मिठवल मंडल अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत साड़ी कला बूथ संख्या 464 पर बूथ को मजबूत करने हेतु बूथ समिति के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर बूथ पर मजबूत है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्या, प्रदेश प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश व पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री अजय उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि तिवारी, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, मंडल अध्यक्षगण अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर दिवेदी, विनय पाठक, राजकुमार चौधरी, उदयशंकर श्रीवास्तव सहित पदाधिकारीगण गणेश विश्वकर्मा, दीपक चौधरी, मनीष शुक्ला, शत्रुधन मिश्रा, रामू गौतम, दयाशंकर गौतम, दिनेश कसौधन, मुक्तिनाथ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply