बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, प्रो. शक्ति जायसवाल बने अध्यक्ष, डॉ. नवीन महामंत्री
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नौगढ़ में महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुऑक्टा अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव बतौर पर्यवेक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को चुना गया।
- अध्यक्ष: प्रो. शक्ति जायसवाल
- उपाध्यक्ष: डॉ. आकांक्षी मिश्रा
- महामंत्री: डॉ. नवीन सोनी
- संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी: मो. नसरुल मुस्तफा खान
- कोषाध्यक्ष: गिरिजेश चन्द्र मिश्र
- सुऑक्टा प्रतिनिधि: डॉ. राघवेंद्र सिंह
शुभकामनाएं एवं बधाई
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. भारत भूषण द्विवेदी, प्रो. सतीश द्विवेदी, डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ. दीपक देव तिवारी, विनोद कुमार वर्मा, अजय धर द्विवेदी, डॉ. रेखा सिंह, शुभम मिश्रा, अजीत पटेल एवं समस्त कर्मचारियों ने उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संकल्प और प्रतिबद्धता
नवमनोनित अध्यक्ष प्रोफेसर शक्ति जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा, प्राध्यापकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और महाविद्यालय में पठन-पाठन की शुचिता व गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।”





