कमिश्नर ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण, कहा- वादकारियों के मुकदमें का निस्तारण शीघ्र कराएं

February 27, 2020 12:45 PM0 commentsViews: 260
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय की सभी पटलों का निरीक्षण किया गया। ईआरके पटल पर डाक रजिस्टर प्रेाण/प्राप्ति का अवलोकन के साथ ही कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका जीसी लिपिक अनिरूद्ध मिश्रा द्वारा दिखाया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में अंकित प्रविटियों को देखा गया। इसके अलावा सी0आर0ए0 अभिलेखागार सग्रंह को भी देखा गया उसमें रिटायर्ड कर्मचारियों की सेवापुस्तिका एवं सामूहिक बीमा का लाभ पाये हुए कर्मचारियों की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त ने सी0आर0ए0 को निर्देश दिया कि सबसे पुरानी आरसी जिसकी वसूली नही हो पायी है उसका तहसीलवार मिलान करके सूची तैयार कर ली जाए। इसके पश्चात जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें बक्सों में रखी गयी मतदाता सूची के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय, भू-लेख कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, आदि का निरीक्षण किया गया। सभी पटल सहायकों से पत्रावली के रखरखाव एवं उनके दायित्वों के संबध में जानकारी ली गयी तथा कर्मचारियों द्वारा दिये गये उत्तर से संतुष्ट रहे। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कोर्ट के पेशकार पीताम्बर यादव से कोर्ट के अन्तर्गत कुल कितने वाद चल रहे है उसके संबन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वादकारियों के मुकद्मे का निस्तारण शीघ्र कराये तथा 05 वर्ष से पूर्व के मुकद्मो की समीक्षा करके उसका निस्तारण शीघ्र कराये।

तहसील दिवस के दिन कोर्ट का मुआयना अवश्य करे इससे लम्बित मुकद्मों के निस्तारण में तेजी आएगी। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर को जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट के सभी पटल सहायको को बीडिंग शेड्यूल दे दिया गया है सभी पटल सहायक इस पर आपना-अपना कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी ने बताया कि धारा-67 दर्ज कराने के लिए अभियान चलाकर प्रत्येक सप्ताह में डी0एल0आर0सी0 को पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जनपद में अवैध कब्जा का कोई बड़ा प्रकरण नही है। इसके पश्चात शिकायत लिपिक के पटल से प्राप्त शिकायतों के संबध में जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के पश्चात जिलीधिकारी कक्ष में पटलों के जिम्मेदार कर्मचारियों तथा निर्वाचन कार्यालय वरिष्ठ सहायकों के साथ में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण से संबधित तैयार की गयी बुकलेट के अनुसार आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती ने पटल सहायकों को निर्देश दिया कि ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र कराये। ई0आर0के0 पटल सहायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिट आपत्तियों से संबधित 140 अनुपालन आख्या पटलवार तैयार की गयी है। सभी का निस्तारण शीघ्र करा दिया जायेगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर के निरीक्षण कार्यक्रम के समय मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती के साथ जिलाधिकारी  दीपक मीणा, अपर जिलाधकारी (वि0/रा0)  सीताराम गुप्ता, उप जिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवपूजन, सूर्यलता श्रीवास्तव, न्याय सहायक रामकेवल, ओएसडी जिलाधिकारी पी. के. सिंह, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट दिवाकर त्रिपाठी, सी.आर.ए. उमाकान्त मिश्र, एल.वी.सी. अनिरूद्ध कुमार मिश्र, ई. आर. के., रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, के अलावा कलेक्ट्रेट के समस्त पटलों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply