बढ़नी रोड को लेकर जनता को गुमराह कर रहे सपाई और भाजपाई-पप्पू चौधरी

May 24, 2016 6:07 PM0 commentsViews: 531
Share news

नजीर मलिक

11111111111
सिद्धार्थनगर। सड़क मरम्मत को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले सपाइयों और भाजपाइयों को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व विधायक पप्पू चौधरी ने कहा है कि वह जनता को गुमराह करना बंद करें। जनता सच्चाई समझ रही है। वह वक्त आने पर इस नाटक का जवाब जरूर देगी।

आज यहां जारी एक बयान में पूर्व विधायक चौधरी रवीन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने दोनों दलों के वर्करों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि स़डकें स्टेट सेक्टर और केन्द्र रकार बनाती है। केन्द्र व प्रदेश में इन्हीं दोनों दलों की सरकार है।

श्री चौधरी ने कहा कि चार दिन पूर्व पहले भाजपा औ फिर सपा के नेताओं ने बौद्धिस्ट मार्ग की मरम्मत को लेकर बढ़़नी में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़कें बनाना सरकारों की जिम्मेदारी होती है। आज जिले में भाजापा के एमपी है और शोहरतगढ़ में सपा की विधायक हैं। दोनो ही सत्ताधारी दल के हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी सड़कों का काम केन्द्र और छोटी सड़कों का काम प्रदेश सरकार के जिम्मे है। ऐसे में इन्हीं दोनों सरकारों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है।

पूर्व विधायक पप्पू चौधरी ने कहा कि इन दोनो दलों के वर्करों को चाहिए कि वह राजनीतिक नाटक बंद कर अपने सांसद और विधायक का घेराव कर उनसे जवाब मांगें।

उन्होंने कहा कि दोनों सत्ताधारी दलों का नाटक जनता खूब समझ रही है। अब उन्हें अधिक नहीं बरगलाया जा सकता है। आने वाले चुनाव में इन दोनों दलों को जनता सटीक जवाब देगी।

Leave a Reply