महिलाओं ने काल कलौटीं खेल के नगरपालिका अध्यक्ष को कीचड़ पानी से सराबोर किया

September 7, 2020 5:06 PM0 commentsViews: 590
Share news


शिव श्रीवास्तव

नगरपालिका अध्यक्ष को कीचड़ पानी से सराबोर करती महिलाएं

महराजगंज। जिले के उपनगर नौतनवा और आसपास की महिलाओं ने बारिश के लिए किसानों की पुरानी परंपरा के तहत अपने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ काल कलौटीं खेला। महिलाओं ने उन पर जम कर कीचड़ फेंका, बाद में उन्हें नहलाया। नगरपालिका अध्यक्ष ने भी बारिश के लिए प्रार्थना की।

पूर्वांचल में बारिश की राह देख रहे किसान अब मायूस होने लगे हैं। क्यों कि जब किसानों को धान की फसल के लिए बारिश की सख्त आवश्यकता महसूस हुई तो बारिश नही हो रही हैं। मानो इन्द्रदेव रूठ गए हो। इसलिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उपनगर नौतनवा सहित आसपास के किसान घरों की महिलाओं द्वाराआज इकट्ठी होकर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान के आवास पहुची और उनके साथ जम कर काल कलौटीं खेलीं , जिसमे श्री खान का हाथ-पांव बाधकर उन पर कीचड़ पोता गया और फिर उन्हें पानी से नहलाया गया, ताकि इंद्रदेव प्रसन्न हो जाय।

इस अवसर पर चेयरमैन गुड्डू खान ने बताया कि “इस समय बरसात न होने से धान की पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो रही है। हमारी इंद्रदेव से प्रार्थना हैं कि जल्द से जल्द बरसात करने की कृपा करें ताकि लोग बाग खुशी में झूमते नजर आए।

कार्यक्रम की अगुआई कर रही कमलावती ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि नगर के प्रमुख या अगुआ को कीचड़ में नहलाया जाय तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं।इससे ज्यादातर भूभाग पर जमकर बारिश होती और फसल अच्छी होती है।

इस अवसर पर मीरा, मानती, शकुन्तला, कमला, सोहराती, सुशीला, बसन्ती, सुरजावती, शीला के अलावा दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।
गौर तलब है कि वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमाई इलाकों में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है। जिससे किसानों कीधन सहित खरीफ की कई फसल बर्बाद हो रही है।

Leave a Reply