अधेड़ का पेड़ से लटका शव मिला, खुदकशी की या मार कर लटकाया गया फिलहाल कोई सुराग नहीं

April 8, 2023 2:25 PM0 commentsViews: 852
Share news

अजीत सिंह

              घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस


सिद्धार्थनगर। सदर थानान्तर्गत ग्राम सभा बर्डपुर नम्बर 14 के टोला महुअरिया में पेड़ से लटकी एक आदमी की लाश पाई गई है। मृतक की उम्र 40 वर्ष है उसकी पहचान राम औतार यादव पुत्र सीबड़ यादव ग्राम बरगदी, थाना कपिलवस्तु के रूप में हुयी है।वह अपनी ससुराल आया हुआ था और विगत कई दिनों से रह रहा था। लाश को लेकर दोनों इलाकों में भांति भांति की चर्चाएं चलनी शुरू हो गई हैं।फिलहाल उसके आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण नजर नहीं आ रहा  है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गांव वालों ने देखा की गांव बाहर सीवान में खड़े इकलौते पेड़ से एक इंसान लटक रहा है। गांव वाले  जब करीब पहुंचे तो देखा कि उनके गांव मे रह रहे मेहमान राम अवतार यादव का शव रस्सी से लटक रहा है। आनन फानन में घटना की सूचना पाकर सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई तथा मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पिछले कई दिनों से अपनी ससुराम महुअरिया में ही रह रहा था।

रामऔतार की मौत को पुलिस ने सरसरी निगाह में खुदकशी माना है। लेकिन वह खुदकशी क्यों करेगा इसका कोई प्रत्यक्ष कारण नजर नहीं आ रहा है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गुजरात में कमाता है। खुद फर्नीचर का कारीगर था। थोडी बहुत खेती भी थी। सलिए कोई आर्थिक संकट नहीं था। वह शाम को दारू का सेवन जरूर करता था। जिसे लेकर परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। ऐसे में लोग इसे आत्महत्या स्वीकार करने में हिचक रहे हैं।

रामअवतार के छोटे बेटे ने बताया  कि उसका पिता अभी कुछ दिन वहां और रहने वाले थे। उसने भी कोई कारण् बता पाने में असमर्थता व्यक्त की। दूसरी तरफ सदर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही निश्चित रूप से कुछ  ठोस कह पाना संभव हो सकेगा।

Leave a Reply