चमनआरा राईनी को दोहरी खुशी, नपा अध्यक्ष बनने के बाद, सपा ने राष्ट्रीय सचिव बनाया

May 28, 2023 4:17 PM0 commentsViews: 545
Share news

अजीत सिंह


सिद्धार्थनगर। नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह, बाँसी निकाय की नव निर्वाचित अध्यक्ष चमनआरा राईनी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद उन्हें समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने की सूचना मिली। इसके बाद उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे। उनके घर पर पुनः बधाइयों का तांता लगने लगा।

इसकी जानकारी देते हुए खुद नगर पालिका चेयरमैन चमन आरा राईनी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सम्मान्नीया जूही सिंह जी ने उन पर भरोसा जताया है उसे वे सदा कायम रखेंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष व सपा नेता चमनआरा राईनी ने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखलेश यादव जी व माननीय जूही सिंह जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और महिला विंग की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

चमनआरा के राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर पूर्व विधनसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय सहित सपा ज़िला अध्यक्ष लालजी यादव, उपाध्यक्ष अफसर रिज़्बी, श्रीश प्रताप उर्फ़ सोनू यादव, वरिष्ठ नेता बेचई यादव, कामरुज़्ज़मा खान, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, रामसेवक लोधी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply