चन्द्रमा के बाद आदित्य L-1 की लंचिंग से अब सूर्य की ओर हम- जगदम्बिका पाल

September 2, 2023 7:53 PM0 commentsViews: 291
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। आदित्य L-1 के सफलता पूर्वक  लॉन्च होने पर सांसद जगदंबिका पाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे देश के वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि पूरे विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में हमारे समनांतर कोई नहीं है यह हमारे भारत के वैज्ञानिकों का चमत्कार है।

सांसद पाल ने कहा कि आज पूरा देश गौरवान्वित है जबकि रसिया का लूना 25 क्रैश कर गया। जापान ने अपना कार्यक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कैंसिल कर दिया और उससे बहुत कम बजट में भारत के वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान भेजकर कमाल कर दिया। इसी तरह आज हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने आदित्य L-1 का सफल लॉन्च कर पूरे विश्व को यह दिखा दिया कि आज हमारे समानांतर विज्ञान के क्षेत्र में कोई नहीं है। उन्होंने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply