भाजपा की बैठक में परिवर्तन यात्रा की सफलता पर रणनीति बनी

December 1, 2016 3:29 PM0 commentsViews: 115
Share news

आकाश कुमार

narendra-tripathi

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक तुरकौलिया तिवारी के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई, बैठक में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक भीड़ जुटाने पर बल दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भापा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में परिवर्तन यात्रा का आगमन ३ दिसम्बर को होगा और चार को भी कार्यक्रम होंगे। जिनमें भाग लेना हर वर्कर की नैतिक जिम्मदारी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस भी माध्यम से जाना चाहें कार्यक्रम में पहुंचे। जिनके पास साधन नही है, उनके लिए साधनों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने परिवर्तन रैली को देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और वर्करों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष तुरकौलिया तिवारी डॉक्टर जगदीश प्रताप, जिला मंत्री यशोदानंद, फूलचंद यादव, महेंद्र चौधरी, मोहम्मद फिरोज, बजरंगी पटवा, लालमन यादव, पप्पू यादव, हर मंगल सोनी, राजू श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, श्याम जी त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी, गोलू गौतम, रामशरण गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply