नेपाल से भारत ला रहीं 37 लाख की चरस के साथ दो महिला गिरफ्तार, तस्करों के खेमे मे हलचल

September 24, 2020 4:39 PM0 commentsViews: 872
Share news

सग़ीर ए ख़ाकसार

बरामद चरस के साथ महिला तस्कर

सिद्धार्थनगर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नेपाल के कृष्ण नगर की पुलिस ने 37 किग्रा चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं नेपाल की निवासिनी हैं। पकड़ी गई चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में 37 लाख आंकी जी रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से मादक पदार्थ से जुड़े तस्करों में हड़कंप मच गया है।

कृष्णा नगर  नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर प्रताप पौडेल ने बताया कि बुधवार को दिन में दो बजे नेपाल से भारत जाते हुए दो महिलाओं को शांति पुनर्स्थापना गृह के निकट संदेह के आधार पर नेपाली पुलिस दल  ने रोका,गहन तलाशी के दौरान बैग और गैस सिलंडर के भीतर गोपनीय ढंग से छुपा कर रखा गया  चरस बरामद हुआ।चरस को छोटे छोटे प्लस्टिक के पैकेट में छुपा कर विभिन्न सामानों की बीच रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि चरस की  बरामदगी में शांति पुनर्स्थापना केंद्र का भी सहयोग रहा।इंस्पेक्टर प्रताप पौडेल  ने बताया कि चरस के साथ जिला मकवानपुर ,गाउँ पालिका मनोहरी, वार्ड नंबर 09 की शांति तमांग(40),व दांग वार्ड नं0 07 हाल मुक़ाम शिवराज नगर पालिका वार्ड नं 05 बानियाभार की रहने वाली बंसन्त धरती(35)को गिरफ्तर किया गया है।नेपाली पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूंछतांछ कर रही है ,उनके तार कहाँ से जुड़े है इस तफ्तीश में पूरी शिद्दत से जुट गयी है।

Leave a Reply