बालिका से छेडछाड़ के आरोप में प्रधान पु़त्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 6, 2018 2:01 PM0 commentsViews: 1059
Share news

अमित श्रीवास्तव 

 

मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र तीवर गांव के ग्राम प्रधान के लडके के खिलाफ गाँव के ही एक लड़की के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ सहित कई धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम संजय पुत्र हरिवंश बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि एक ग्राम प्रधान के गाँव के ही एक टोले की  लड़की के पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ मारपीट करने का आरोप लगाते हुये ग्राम प्रधान के लड़के संजय, उसके  दोस्त प्रीतम व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी।लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर  उनके खिलाफ धारा 323, 504, 294, 342, 354, 354ग, 66घ आई.टी.एक्ट के  तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

Leave a Reply