केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन ने कमलेश दुबे को बनाया बस्ती मंडल का संगठन मंत्री

August 25, 2022 6:42 PM0 commentsViews: 263
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। “ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश” की प्रदेशिक बैठक आगरा के एक रिसार्ट में हुआ जिसमें दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष कमलेश दूबे बस्ती मंडल का संगठन मंत्री बनाया गया है।

मंडल के संगठन मंत्री बनने के पश्चात कमलेश दूबे ने दवा विक्रेताओं के केंद्रीय संगठन AIOC के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. शिंदे व महासचिव एवं प्रदेशिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर अग्रवाल, योगेंद्र नाथ दूबे, राजेश सिंह व अन्य सभी प्रदेशिक पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

उक्त संघ के नवनियुक्त मंडल संगठन मंत्री कमलेश दुबे ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका हर हाल में कर्मठता के साथ निर्वहन करूंगा और जिले सहित बस्ती मंडल के दवा व्यापारियों के हित में सदैव संघर्ष करता रहूंगा।

Leave a Reply