छेड़खानी से आहत 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दी, कार की टक्कर से एक अन्य महिला की मौत

August 28, 2022 1:31 PM0 commentsViews: 488
Share news

अजीत सिंह

इटवा, सिद्धार्थनगर।  छेड़खानी से आहत होकर 25 वर्षीय एक विवाहिता ने छत के कंउ से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना मिश्रौलिया थाने  क्षेत्र के एक गांव की है। घटना शनिवार अपरान्ह ५ बजे की है। इस मामले में मृतक की सास ने मिश्रौलिया थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के सम्बंध में मृतका की सास ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में काम करता है। शुक्रवार रात उसकी बहू अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर में थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। बहू के शोर करने पर वह भाग गया। परंतु  छेड़खानी से आहत बहू काफी सदमें में आ गयी। उस समयउसने काफी समझा बुझा कर बहू को धीरज बंधाया।

काफी समझाने के बाद बहू काफी दुखी दिखी। शनिवार को अपरान्ह चार व पांच बजे के बीच जब घर पर मै नही थी, उसने अचानक छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर स्वयं को समाप्त करलि या।  बजे छत के कुंडे से लटककर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर तत्काल पलिस पहुंची। मिश्रौलिया पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को खुलवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हरीराम भारती ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद से उमृतका का अबोध बेटा बिलख बिलख कर मां को तलाश रहा है, मगर वह तो दूसरी दनिया में पहुंच चुकी है।

कार की टक्कर से मडिया महिला की मौत

बढ़नी,सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित चौखड़ा के पास शनिवार सुबह सड़क के किनारे बैठ कर साधन का इंतजार कर रही महिला को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
इटवा थाना क्षेत्र के मुड़िला शिवदत्त गांव निवासी शमसिर बानो (45) पत्नी सब्बीर शनिवार सुबह क्षेत्र के ही प्रेमनगर गांव में अपनी नतिनी को देखने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह इटवा- डुमरियागंज मार्ग पर स्थित चौखड़ा के पास सड़क के किनारे बैठकर साधन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बढ़नी की ओर से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कार चालक ने रुककर घायल महिला को अपनी कार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. रतनदीप गौतम ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वह मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण इटवा विंधेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार और चालक की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

Leave a Reply