समाजवादी छात्र सभा ने चलाया PDA छात्र जागरूकता अभियान
अजीत सिंह
सिद्धाथन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय,सिद्धार्थनगर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनके द्वारा 150 से अधिक सुझावों को सुझाव पत्र के माध्यम से संकलित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया।
उक्त कार्यक्रम में विकास खण्ड लोटन के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश कन्नौजिया और समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सिंह राजपूत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्र-नौजवानों की आवाज़ व उनके विचारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आम जनमानस में जाना है और इस जनविरोधी सरकार देश व प्रदेश से हटाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, मंटू यादव, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं राम स्वरूप पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष राजू चौधरी, इमामुदीन खान, श्याम कुमार यादव, विवेक भारती, अब्दुल सलाम, मो.याक़ूब, उमेश यादव समेत विश्वविधालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।





