लड़की छेड़ने पर जम कर चलीं लाठियां, एसओ ने करा दी सुलह

October 6, 2015 3:50 PM0 commentsViews: 179
Share news

हमीद खान

marpit600
इटवा थाना क्षेत्र में लड़की छेड़ने के मसले पर दो गावों के बीच जम कर लाठियां चलीं, जिसमें दर्जन भर लोग चोटिल हुए। बाद में एसओ इटवा ने दोनाें पक्षों के बीच सुलह करा दी। साथ ही हैवानियत करने वाले लड़के को भी माफ कर दिया।

सोमवार की रात 9 बजे रामापुर वा उंचडीह के लोग आपस में भिड़ गये। रामापुर के लोगों का आरोप था कि उंचडीह के लोग आते जाते उनकी लड़कियों को छेड़ते हैं। मुदृदा गरमाया तो तो दोनों ओर से लाठियां निकल गईं। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के आने पर  शांति हुई।

जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर की एक लडकी रात में सड़क के किनारे शंका निवृत्त हो रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल से आ रहे उंचडीह के एक युवक ने मोटर साइकिल धीमी की लडकी को छेड़ दिया और भाग निकला।

लड़की ने घर आकर सारी बात परिजनों को बताया। फिर मामला गरम हो गया। दोनों गांवों के बीच लाठी डन्डे चलने शुरू हो गये। खबर मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंच कर दर्जन भर लोगों को थाने ले आई, लेकिन फिर दोनों पक्षों में सुलह करा दिया।

इस बारे में थाना इंचार्ज संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया गया है। लेकिन उन्हांेने ने हैवानियत करने वाले युवक को क्यों नहीं गिरफृतार किया, यह अहम सवाल है।

Leave a Reply