छोटे लोहिया ने पूरे देश में समाजवादियों की फौज खड़ा कर दिया – लालजी यादव

January 23, 2021 12:34 PM0 commentsViews: 156
Share news

                   

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर, समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र ने पूरे देश में समाजवादियों की फौज खड़ा कर दिया था। जिसके कारण भारी संख्या में युवा उनके विचारों से प्रभावित होकर सपा से जुड़ कर संघर्ष के बल पर देश व प्रदेश में समाजवादी सोच की सरकार बनाने का काम किया था। पार्टी निमार्ण में उनका योगदान भुलाया न जा सकेगा।

यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर        छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया के विचारों को भी देश में फैलाने का काम किया था। 

वह छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़े नेताओं के भांति सम्मान देते थे। वह छात्र जीवन से डाक्टर लोहिया के साथ जुड़ गये थे। स्व. तिवारी जी के नाते यहां के लोगों से बहुत लगाव था। यादव ने कहा कि वह जीवन भर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इसके साथ ही वह देश के रेल मंत्री एवं संचार मंत्री भी रहे। उन्होंने ने सत्ता से संघर्ष करने का काम था।                      

गोष्ठी को पूर्व प्रत्याशी शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, कमरुजमा खान, कामता यादव, जोखन चौधरी, विजय यादव, शैलेंद्र शर्मा, सुभांगी भारत, शालिनी त्रिपाठी, कलाम सिद्दीकी, उदय भान तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी व अमित बख्शी आदि ने संबोधित किया। सोनू यादव, चंद्रजीत यादव, लवकुश तिवारी, पप्पू जायसवाल, हारुन, संजय यादव, फूल कुमार चौधरी, राधे श्याम वर्मा, जलालुद्दीन, अमित यादव, डब्लू सिंह, घनश्याम जायसवाल, श्रीराम जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने स्व. मिश्र के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply