छठ पूजा पर कांग्रेस पार्टी की दरियादिली, चर्चा में रहा कांग्रेसी ‘टी स्टाल’

November 11, 2021 11:47 AM0 commentsViews: 203
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विगत वर्षों की बात कांग्रेसियों ने बिना शासन सत्ता के एक बार फिर छठ के त्यौहार पर जमुआर पुल पर मेन गेट से सटे फ्री टी स्टाल लगाकर व्रती महिलाओं सहित बच्चों एवं जन जनमानस को हजारों कब चाय पिलाया तथा ठंड में उनकी दुआएं हासिल कीं। इस स्टाल की बहुत चर्चा है।

तड़के सुबह 3:30 बजे से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कैलाश पंछी एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रशासन एवं कार्यक्रम अनिल सिंह अन्नू बाबू जमुआर पुल पर पहुंच कर फ्री चाय स्टाल लगा कर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को सुबह का प्रथम आहार चाय पिलाने का कार्य किया। पूर्व प्रत्याशी कैलाश पंछी ने कहा कभी-कभी जब भी ऐसे नेक काम करने के अवसर प्राप्त होते हैं तो हम कांग्रेसी जन सेवा करने मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। जो परंपरा हमने बनाई है हम इसको आगे भी जीवन में निभाते रहेंगे। हम सरकार में नहीं है तब भी निरंतर जन सेवा में अग्रणी भूमिका में रहते हैं। यही हमारे संतोष का विषय है।

अनिल सिंह अन्नू ने कहा हमारी पार्टी ही कर्म योगी है और जन सेवा हमारा धर्म है। आज तो हम लोग टी स्टाल लगाए हैं, करोना काल लॉकडाउन था प्रवासी परदेसी हमारे भाई भूखे प्यासे पैदलआ रहे थे। उस समय भी अन्य पार्टियां के साथ सरकार आइसोलेट थी, तब भी हमही कांग्रेसियों ने एक महीना प्रवासी भाइयों को लगातार  खाना खिला कर सनी स्कूल से घर भेजने का काम किया था। आज इस कार्यक्रम में सौरभ पंछी, लाला, अकरम अली सिद्दीकी, बबलू, आदि ने जन सेवा में सहयोग कर कांग्रेस को कृतार्थ किया।

 

 

Leave a Reply