थाने से सटे मिली लड़की की लाश, रेप और कत्ल हत्या की आशंका, आनर किलिंग भी संभव

August 16, 2018 3:51 PM0 commentsViews: 2649
Share news

 

 

नजीर मलिक

डेमो फोटो

सिद्धार्थनगर। जिले के चिल्हिाया थाने की बाउंड्री से 5 सौ मीटर दूर एक लडकी की लाश मिली है। आशंका है कि उसके साथ रेप करने के बाद उसे मार कर फेंक दिया गया है। लडकी की उमर 15 से 17 साल के बीच बताई जाती है। कुछ लोग इसे आनर किलिंग की घटना की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं। घटना आज पूर्वान्ह की है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह चिल्हिया थाने से लगभग पांच सौ मीकटर दू एक लड़की की लाश पाई गयी। लडकी चिल्हिया गांव की ही  निवासी थी। इस घटना के बाद शोर मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तथा लााश को अनने कब्जे में ले लिया और जांच की बात कहने लगी। लड़की मंगलवार से गायब थी थी। उसके पिता ने इस बारे में चिल्हिाया थाने में रिपोर्ट भी कर रखी थी। बावजूद इसके पुलिस लड़की की जान न बचा सकी।

बहरहाल पुलिस उसकी लाश की बरामदगी के बाद कुछ कहलने से बच रही है। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद गौड केमुताबिकहत्सा केकारणें की जांच के बराद ही काई नतीजा सामने आयेगा। इसके लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेग। दूसरी तरफ क्षे़त्र के लोग इस मामलें को रेप और आनर किलिंग से जोंडकर कर देख रहे हैं।क्षेत्र में जितने मुंह उतनी बाते हैं, लेकिन सच्चई तो जांच के बाद ही सामने आ पायेगी, बशर्ते जांच निष्पक्ष हो।

इस मामले में चिल्हिया गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मृत लड़की के कपड़ों की अस्त-व्यस्त दशा को देख कर उसके साथ रेप की आशंका बनती है,  दूसरी तरफ कुंछ लोगों काकहना है कि मुमकिन है कि सह आनर किलिंग का मामला हो। बहरहाल कयासों  का दौर जारी है। फिलहाल थाने के करीब इस घटना से पुलिस की कार्यशै।ली सवालों के घेरे में आ गई है।

Leave a Reply