चिल्लूपार से अपने दिग्गज रमापति राम को चुनाव लड़ाने की तैयारी में भाजपा

March 31, 2016 4:29 PM0 commentsViews: 750
Share news

विशेष संवाददाता

11111111111

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा सीट पर हाेने जा रहे चुनाव के बेहद रोचक होने की संभावनाएं बढ गई हैं। भाजपा यहां से पार्टी के दिग्गज रमापति राम त्रिपाठी को चुनाव लड़ाने की कवायद में जुटी है। भाजपा के इस चिंतन के आधार पर वहां राजनीतिक हालात पर नये सिरे से बहस शुरू हो गई है।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश संगठन और सरकार में तमाम बउ़े पदों पर रहे रमापति राम त्रिपाठी का सीट बदलने जा रही है। रमापित राम पिछला चुनाव सिसवा विधानसभा सीट से लड़ थे। इस बार उन्हें चिल्लूपार भेज कर उनकी जीत सुनिश्चित कराने की तैयारी चल रही है।

इससे पूर्व के चुनाव में भाजपा ने यहां से विजय कुमार यादव को चुनाव लड़ाया था, जिन्हें तकरीबन 16 हजार वोट मिले थे। दूसरी तरफ सिसवा में रमापित राम की पोजिशन कमजोर मानी जा रही है। विजय कुमार की पतली हालत के मद्देनजर भाजपा ने यह कवायद शुरू की है।

भाजपा का मानना है कि रमापति राम चिल्लूपार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा का मानना है कि खलीलाबाद की संसदीय सीट पर काबिज उनके बेटे शरद त्रिपाठी अपने पिता की मदद कर सकेंगे। इसलिए कि खलीलाबाद सीट में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र का भी एक हिस्सा शामिल है।

बताते चलें कि सपा ने इस बार यहां से पहलवान सिंह को उम्मीदवार घोशित किया है जबकि बसपा यहां से पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी का टिकट काट कर नये ब्राह्मण चेहरे को लाने की फिराक में है। राजेश को बगल की सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

भाजपा की इस कवायद की खबर लीक होने के बाद चिल्लूपार में संभावित चुनावी समीकरण को लेकर बहस शुरू हो गई है। लोगों का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो वहां का चुनाव रोचक ही नहीं रोमांचक भी होगा।

 

 

Leave a Reply