सिद्धार्थनगर की सभी सीटों पर लहरायेगा सपा का परचम

February 2, 2017 1:53 PM0 commentsViews: 2538
Share news

अजीत सिंह

chinku-yadav

सिद्धार्थनगर। सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम कुमार चिनकू यादव ने दावा किया है कि सिद्धार्थनगर की सभी पांच विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए हर समाजवादी जी जान लड़ायेगा।

कपिलवस्तु पोस्ट से दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किये गये काम बोल रहे हैं। प्रदेश में उनके विकास का डंका बज रहा है। स्कूली बच्चोंसे लेकर बुजुर्बों तक के लिए बनाई गई योजनाओं का फल उन्हें जीत के रूप में जरूर मिलेगा।

उन्होंने कहा है अखिलेश यादव जी की तारीफ उनके विरोधी भी कर रहे हैं। गांव की जनता समझ रही है कि उन्होंने किसानों, गरीबों, महिलाओं के लिए कितनी योजनाएं चलाई हैं। गांव के लाग अखिलेश यादव और उनकी साईकिल पर फिदा हैं। वे पूरी क्षमता से उनके साथ खडें हैं। उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए लग जायें।

 

Leave a Reply