बच्चों के सपने ही विकसित भारत की मजबूत नींव- श्यामधनी राही

September 19, 2026 8:36 PM1 commentViews: 50
Share news
  • कपिलवस्तु के पीएम श्री कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय, मधुबेनिया में ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

  • चित्रकला प्रतियोगिता में अनन्या द्विवेदी प्रथम, रेशु द्वितीय और अमृता यादव रहीं तृतीय

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बर्डपुर स्थित पीएम श्री कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय, मधुबेनिया में ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही 2047 के विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकला के माध्यम से नन्हे-मुन्नों ने आत्मनिर्भर, स्वच्छ और सशक्त भारत की जो सुंदर तस्वीर उकेरी है, वह बेहद प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें हमारी नई पीढ़ी की रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना मील का पत्थर साबित होगी।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना के रंगों से विकसित भारत की झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में अनन्या द्विवेदी ने प्रथम, रेशु ने द्वितीय तथा अमृता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये लोग रहे मौजूद

​इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  रामू प्रसाद, ग्राम प्रधान बजहुल कमर, प्रधानाध्यापक कुमार शिवम, पूर्व प्रधानाध्यापक शब्बीर अहमद, विनोद मिश्र, संदीप द्विवेदी, अभय यादव, विवेक कुमार, रामकृष्ण यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अब्दुल कय्यूम तथा शिक्षिका श्रीमती विजय लक्ष्मी सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply