चित्रगुप्त मंदिर पर सामूहिक रूप से हुई कलम-दवात की पूजा

October 27, 2022 5:46 PM0 commentsViews: 318
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई और श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में नगर के चित्रगुप्त मंदिर पर पूजन-अर्चन हवन के साथ सामूहिक कलम-दवात पूजा के कार्यक्रम हुए। बाद में शहर के जमुआर घाट स्थित पार्क में स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा और बांसी तिराहे पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया।

चित्रगुप्त पूजन को लेकर सुबह से ही कायस्थ समाज के लोगों में उत्साह रहा। भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ की गई। कलम-दवात की पूजा के बाद भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में हवन-पूजन करने के साथ भगवान के दर्शन कर आरती की गई। यम द्वितीय के दिन गुरुवार को नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित विजय कुमार मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पूजा कार्यक्रम लाल आनंद प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना श्रीवास्तव की अगुवाई में हुआ।

कायस्थ समाज के द्वारा यम द्वितीया पर अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा-अर्चना करने के बाद सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त से शिक्षा, संस्कार व सुख समृद्घि के लिए प्रार्थना की। यहां पर महिलाओं द्वारा मंगल भजनों का गायन भी किया गया। बाद में सामूहिक कलम-दवात पूजा, हवन आदि का कार्यक्रम कराया गया। जिसमें नगर के तमाम लोगों ने कलम-दवात की पूजा की। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। बाद में जमुआर स्थित छठ एवं चित्रगुप्त पार्क में स्थापित भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। बाद में बांसी तिराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माला पहनाकर नमन किया गया।

इस दौरान देवानंद श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेश नारायन श्रीवास्तव, ओपी लाल श्रीवास्तव, केसी श्रीवास्तव, धनंजय सहाय, एसपी अग्रवाल, फतेह बहादुर श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सुशीला श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव आदि की उपस्थित रही।

Leave a Reply