नकब के माध्यम से चोरों ने लाखों का माल उड़ा कर दिया नये थानाध्यक्ष सलामी

July 14, 2018 3:18 PM0 commentsViews: 650
Share news

 

अमित श्रीवास्तव 

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करौदा खालसा में बीती रात अज्ञात चोरों ने नक़ब काटकर नकदी सहित लाखो के आभूषण चुरा लिया। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अभी चार्ज ग्रहण करने के बाद क्षेत्र को देख भी नही पाये थे कि चोरों के घटना के माध्यम से उन्हें  सलामी दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चलें कि शुक्रवार की रात भीषण गर्मी के कारण 38 वर्षीय महिला सुभावती  अपने तीन बच्चों  10 वर्षीय संध्या,, 5 वर्षीय रागिनी व 3 वर्षीय अरवंद  के साथ घर के बाहर सोई हुई थी। दूसरी तरफ घर के अंदार चोर आराम से घटना को अंजाम दे रहे थे। सुबह भोर में जब उसने घर में प्रवेश किया तो अन्दर का सामान इधर -उधर बिखरा देख  महिला के पैर तले की जमीन खिसक गई। वह चोरी की घटना को लेकर काफी चीखी चिल्लाई।  उसकी खीख सुन गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को सूचना द।, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली!

जानकारी के मुताबिक चोरों का दल सोने की माला एक अदद, एक जोड़ी सोने का झाला, नथुनी, और चांदी का एक जोड़ी पायल, तथा घर में रखा चावल 1 कुन्तल , 80 किलो लगभग गेहूं ,दाल  आदि उठा ले जाने में कामयाब रहा। चोरों ने घर का  वर्तन वगैरा तक नही छोड़ा।इस घटना के बाद, महिला व उसके  बच्चों के खाने तक के लाले पड़ गए है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की तहरीर नही मिली है।फिर  चोरी की घटना की जाँच की जा रही है।

महिला भूमिहीन है, किसी तरह से उसका पति पड़ोसी मुल्क नेपाल में मेहनत -मजदूरी करके परिजनों का भरण पोषण करता है।, घटना के समय सिर्फ महिला व उसके बच्चे ही साथ में थे। पति महेन्द्र यादव महीनों से बाहर नेपाल में है! घटना की पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply