छोटे व्यापारी टैक्स की मार से भुखमरी की कगार पर- डा. शुक्ल

May 23, 2021 7:16 PM0 commentsViews: 191
Share news
अजीत सिंह

यूथ कांग्रेस की मीटिंग करते जिलाध्यक्ष डा. अरविंद शुक्ल

सिद्धार्थनगर। लगातार लाकड़ाउन से छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर है। उनके ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ दुकान बंद तो दूसरी तरफ सरकार द्वारा व्यापारियो से लगातार टैक्स वसूला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में प्रियंका गांधी ने सरकार द्वारा छोटे व्यापारियो के टैक्स को माफ़ करने के लिए वर्तमान सरकार से जवाब माँगा है। 

उक्त बातें बढ़नी कस्बे में स्थित पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में रविवार को यूथ कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारो को बताया कि जीएसटी में जो त्रुटिया है आज भी व्यापारी भुगत रहे है। बढ़नी, कोटिया, खुनुवा जिले का व्यापारिक केंद्र है। डेढ़ साल से भारत नेपाल बार्डर बंद है। तब से यहा का व्यापार पूरी तरह ठप्प है। ऐसे में वर्तमान सरकार जल्द से जल्द व्यापारियो के हितो को देखते हुए कदम उठाते हुए व्यापारियो से जो टैक्स वसूली जा रही है उसको माफ़ करे।
उन्होंने बताया की वर्तमान सरकार अपने प्रिय लोगो के हजारो करोड़ रूपये माफ़ किये है। ऐसे में जो हमारे छोटे व्यापारी है जो देश के अर्थव्यवस्था की धुरी व  केंद्र है उसके लिए सरकार को फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार में एक बड़ी जनसंख्या को लेकर और उनकी मतो को मानते हुए सभी स्वतंत्र थे और देश आगे बढ़ रहा था। हम विश्व की अर्थव्यवस्थाओ में शीर्ष पर थे।
हमारा मुकाबला अमेरिका जापान जर्मनी जो विकसित देश है उनके बराबरी पर जाने की तैयारी में था तभी हमारी सरकार चली गयी। जिसका दुष्प्रभाव देश भुगत रहा है। आज लाशें गंगा में बह रही है। ये पूरी तरह अविश्वास दर्शाता है। जनता इतनी ज्यादा त्रस्त है की अपने शब्दों में बया करना ममुश्किल है। इस दौरान डा. चन्द्रशेखर शुक्ला, सोनू त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी, अनीस खान, बजरंगी रइस खा, ऋषभ श्रीवास्तव, राम बचन, सद्दाम हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply