संभल केǃ सिद्धार्थनगर में ‘चोटीकटवा’ का आतंक, तीन बालिकाओं की चोटी कटी

August 9, 2017 12:08 PM0 commentsViews: 247
Share news

––– बस्ती और देवी पाटन मडल में कई महिलाओं की चोटी कटने से गांवों में आतंक का माहौल

नजीर मलिक

अपने कटे बालों को हाथ में लिए ग्राम की स्वाति मौर्य

सिद्धार्थनगर। देश के विभिन्न इलाकों की तरह सिद्धार्थनगर जिले में भी महिलाओं के बाल काट कर फरार हो जाने वाले चोटीकटवा का आंतक आ पहुंचा है। बीते 24 घंटों में जिले के इटवा क्षेत्र में तीन अलग अलग घटनाओं में एक बच्ची व एक युवती तथ एक छात्रा के बाल रहस्यमय तरीके से कटे पाये गये। इसके  बाद जिले में चोटीकटवा के आतंक का जादू सर चढ कर बोलने लगा है। देहात की औरतें  घर से बाहर निकलने में खौफ खाने लगी हैं।

खबर के मुताबिक आज सुबह इटवा थाने के धोबहा गांव में एक 19 साल की छात्रा की चोटा कटी पायी गई। पीड़िता बीएससी कर छात्रा है। उसके मुताबिक आज यानी बुधवार सुबह जब वह सो कर उठी तो पता चला की उसके पीछे के बाल कोई काट ले गया है।  इस घटना से वह बहुत डरी हुई है। वह अपने बाल कटने के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। इस घटना से गांव में दहशत है। लोग चर्चा करते दिखाई पड़े की यह किसी भूत या चुड़ैल की करतूत है।

वारिकपार में बच्ची की चोटी कटी

दूसरी घटना मिश्रौलिया थाने के ग्राम वारिकपार में घटी। इस गांव के हजारी मौर्य की १२ साल की बेटी स्वाति मौर्य कल घर पर बैठी थी। उसकी मां किचन में अंदर गई। कुछ देर बाद लौटी तो बेटी बरामदे में बेहोश पड़ी थी। उसके बाल का एक हिस्सा कोई काट के वहीं डाल गया था। बहुत मुश्किल  से होश में आने के बाद भी स्वाति घटना के बारे में कुछ नहीं बता पायी। उसने केवल यही बताया कि वह अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं। यहां भी यह काम शौतानी ताकतों का बताया गया।

बल्लीजोत में युवती का बाल कटा

तीसरी घटना इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्ली जोत गांव मेंघटी। वहांएक 22 साल की युवती की चोटी काट ली गई।इस घटना से पहले युवती अचानक बेहोश हो गई। होश आने पर वह भी कुछ बता पाने की हालत में न रही। वह भी केवल यही कहती रही कि वह अचानक बेहोश होगई। उसके बाद क्या हुआ, यह पता नहीं। गांव वाले हादसे से भयभीत हैं और तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

 जिले में हर तरफ बढ रहा खौफ

इन तीन घटनाओं से जिले में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। गांव वाले इसे कोई जादू टोना मान रहे हैं। कई गांवों में तो घरों में सख्त ताकीद की गई है कि महिलायें अकेले में घरों से न निकलें। ग्रामीण घर की छोटा बच्चियों को लेकर ज्यादा ही चिंतित है। पुलिस भी घटनाओं पर नजर रखे हुये है। लोग इसे भूत प्रेत जादू टोना की संज्ञा दे रहे हैं। भय बढ़ता जा रहा है।

बलरामपुर, संतकबीर नगर में भी हलचल

सिद्धार्थनगर के अलावा बस्ती मंडल के संतकबीर नगर और देवीपाटन मंडल में भी महिलाओं की चोटी काटने की खबरें मिली हैं। बलरामपुर देहात कोतवाली के के ग्राम भरिया खगई चोट में ६ अगस्त की रात 9 बजे कक्षा 11 की छात्रा स्वाति यादव की चोटी काट लर गई तो संतकबीर में नगर में पुष्पा की चोटी काटे जाने की खबर है। इन घटनाओं से दोनों मंडलों में दहशत का माहौल है।

 डरने की कोई बात नहीं

इन घटनाओं से क्षेत्र में भले ही दहशत हो मगर मनोविज्ञानियों का कहना है कि इससे डरने की कोई जरूरत नहीं। यह एक प्रकार का महिला रोग है। जो किसी प्रकार की चर्चा को सुनने के बाद पीड़िता त पर इतना मानसिक प्रभाव डालता है कि वह अनजाने में स्वयं भी वहीं कृत्य कर देती है। लेकिन उसे याद नही रहता है। इसके लिए मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। डरने से समस्या का हल नही होगा।

 

 

Leave a Reply