तो क्या “चोटीकटवा” मारा गया: मरने के बाद एक भयानक कीड़े के पेट से निकला बालों का गुच्छा

August 26, 2017 7:22 PM0 commentsViews: 1407
Share news

नज़ीर मलिक

मारा गया भयानक कीड़ा और उसके शरीर से निकले बाल

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली के बजहा गाँव में एक भयानक कीड़े का मारा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। उसके पेट से बालों का गुच्छा निकला है।  इस बात की बड़ी चर्चा है कि यही कीड़ा क्षेत्र की महिलाओं के बाल काटता है। पुलिस भी उस रहस्यमयी कीड़े की जांच में लग गयी है।

कहाँ मारा गया कीड़ाबताया जाता है कि शुक्रवार रात 9 बजे बजहा गावँ के टोला नरखोरिया में मुस्तकीम के घर में भौरे जैसी शक्ल वाला काफी बड़ा कीड़ा दिखा। वह उड़ उड़ कर लोगों को ख़ौफज़दा कर रहा था। घरवालों ने शोर कर और लोगों को बुलाया। बड़ी मुश्किल से  उसे पकड़कर गया, फिर उसे मारा गया।  कीड़े की शक्ल बेहद डरावनी थी।

मरे हुए  कीड़े की एक और तस्वीर साथ में पेट से निकले बाल

कहाँ से मिले बाल

बताया जाता है कछुये जैसी सख्त त्वचा वाले उस कीड़े खोल तोड़ी गयी तो पेट के अंदर से बालों का गुच्छा मिला। उसके शरीर में खून नहीं था।बल्कि मटमैले रंग का चिपचिपा पदार्थ भरा था। गाँव के लोग उसके पेट से बाल मिलने पर चौंक गए। अभी गुरुवार को ही गाँव की 35 साल की आलिया खातून की चोटी कटी थी। गाँव वालों का कहना है कि इसी कीड़े ने उसके बाल खाए होंगे।

क्या है कीड़े की प्रजाति
वह कीड़ा भौंरे की तरह काले रंग का है। जो आकार में गौरैया चिड़िया जितना है। उसके तितली जैसे दो पर हैं, जो काफी सख्त हैं। शरीर पर कछुये जैसी सख्त खाल चढ़ी है। देखने में भयानक मगर वजन में बेहद हल्का है। किसी के बाल पर बैठ जाए तो पता नहीं चल सकता। गाँव के तमाम लोगो ने बताया कि उन्होंने ऐसा कीड़ा कभी नहीं देखा।

क्या वही काटता था चोटी

गाँव वालों का मानना है कि वह कीड़ा हल्का होने के कीड़ा जब किसी के सर पर बैठता तो पता नहीं चलता।शायद बाल खाने के कारण वो महिलाओं के बाल कुतरता हो। इसी संदेह और अनुमान के ऑधार पर सब उसे “चोटीकटवा” मॉन रहे हैं। दूसरी तरफ जन्तूविज्ञानी प्रो जकी हसन कहते है कि उन्होंने बाल खाने वाले किसी कीड़े के बारे में कभी नहीं पढ़ा, परंतु वो ये भी कहते हों की ऐसे कीट का वजूद में आना नामुमकिन भी नहीं है। जंतु जीव की नई नई प्रजातियां वजूद में आती रहती हैं। प्रो जकी की के आशंका अगर सही हुई तो आने वाले दिनों में हमें एक नई समस्या से निपटना होगा। फ़िलहाल कपिलवस्तु पुलिस कीड़े के बारे में छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply