उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में सपा का दबदबा रहेगा- नरेश उत्तम पटेल

April 4, 2022 1:42 PM0 commentsViews: 612
Share news

प्रदेश सपा अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता

विजय यादव

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को इटवा में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संमेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय विधान परिषद चुनाव में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की डंका बजेगा। क्योंकि यह चुनाव ईबीएम का चुनाव नहीं है।बैलेट पेपर के चुनाव में हमेशा सपा जीतीं है। विधान सभा चुनाव में 305 सीटों पर बैलेट पेपर के चुनाव सपा जीत गई थी। पटेल ने कहा कि विधान परिषद में समाजवादियों का हमेशा दबदबा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपाई ही प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत के सदस्यों की लड़ाई एवं हक की रक्षा के लिए खड़ा हुआ है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करके ग्राम पंचायतों को शक्तिशाली बनाने का काम किया था। उसमें आरक्षण व्यवस्था को भी लागू किया था। जिससे दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोग प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। पटेल ने कहा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को लगातार भाजपा खत्म करने पर तुली है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद आलोक तिवारी व एमएलसी प्रत्याशी संतोष यादव सनी ने संयुक्त रुप से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विधान परिषद में सपा की बहुमत होना जरूरी है। इसके लिए निडर होकर एमएलसी संतोष यादव सन्नी को जिताने का काम करें।

सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक  सैय्यदा खातून, सपा प्रदेश सचिव अजय चौधरी, अफसर रिजवी, विभा शुक्ला समेत सपा जिला महासचिव कमरुज्जमा खां, ठाकुर तिवारी, तौलेश्वर निषाद, मोनू दूबे, घिसियावन यादव, परशुराम निषाद, केके चौधरी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अमित दुबे,बहरैची प्रेमी, मतिउल्लाह उर्फ माते, अब्दुल लतीफ, विजय यादव, शैलेंद्र शर्मा, सोनू यादव, देवेंद्र सिंह, जहीर मलिक, राजेन्द्र जायसवाल, राम सेवक लोधी, जाकिर खान, निहाल रिजवी, पूर्व प्रमुख सुहेल खान, जिला पंचायत सदस्य दिलीप चौरसिया, अंगद यादव व विजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply