चुनावी संघर्ष में घायल युवक औरंगजेब की मौत, दो हत्यारोपी व गांजा करोबारी गिरफ्तार, जेल भेजे गये  

April 27, 2021 1:30 PM0 commentsViews: 622
Share news

अब्दुल हकीम

बंगला चौराहा, महाराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोहरवलिया खुर्द टोला परसोहिया में बीते सप्ताह हई चुनावी हिंसा में घायल औरंगजब नामक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल इसके दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  घटना महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाने के परसोहिया गांव की है। इसके अलावा पुलिस ने एक कथित गांजा कारोबारी को भी अरेरूट कर जेल भेजा है।

बताते हैं कि परसोहिया गांव में  21 अप्रैलदिन बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे प्रधान पद दो के प्रत्याशियों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें जम कर लाठी, ईंट व पत्थर चेले थे।  इस संघर्ष में दोनों पक्ष से कुल 11 लोग घायल हो गए थे। खबर है कि चोटिलों में सबसे गंभीर घायल 21 वर्षीय  औरंगजेब पुत्र हेसामुद्दीन का गोरखपुर में एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जिसकी शनिवार को देर रात लगभग 7 बजे हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले को लेकर पुरन्दरपुर ने दोनों आरोपियों के ऊपर  मु०अ०सं० 86/21 धारा 147, 148, 149, 323, 304 506, भादवि  का केस दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 304 भी जोड़ गई। आज सुबह पुरंदरपुर उपनिरीक्षक तुलसीराम यादव कांस्टेबल मनीष सिंह द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों मकसूद अली पुत्र हबीब, इंसान अली पुत्र हुलास साकिन निवासी परसोहिया थाना पुरंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं दूसरी तरफ  एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त सुमित कन्नौजिया पुत्र चन्द्रेश कन्नौजिया निवासी गोल सागर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को पुरंदरपुर कोतवाल आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार राव, कांस्टेबल मनीष पटेल, मनीष सिंह, क्षेत्र भ्रमण व सघन चेकिंग के दौरान  गिरफ्तार किया। सुमित कन्नौजिया के पास से 1 किलो 54 ग्राम गांजा बरामद किया। पुरंदरपुर पुलिस ने मु०अ०सं० 88/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया।

 

 

Leave a Reply