डुमरियागंज के लाल, चित्रकार महेश त्रिपाठी फैजाबाद में सम्मानित

January 10, 2016 12:47 PM0 commentsViews: 341
Share news

नजीर मलिक

महोत्सव में सम्मानित होते और अपनी अभिव्यक्ति को तूलिका से रंग देते  चित्रकार महेश त्रिपाठी

महोत्सव में सम्मानित होते और अपनी अभिव्यक्ति को तूलिका से रंग देते चित्रकार महेश त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर। देश के उभरते युवा चित्रकार महेश त्रिपाठी को गत दिवस फजाबाद में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तमाम हस्तियां मौजूद थीं। महेश डुमरियागंज के ग्राम अल्लापुर मझारी निवासी राजेश्वर त्रिपाठी के पुत्र हैं।

फैजाबाद महोत्सव में कला और संस्कृत सम्बंधी एक आयोजन के दौरान महेश त्रिपाठी को नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो हसीब अख्तर, महोत्सव अध्यक्ष हरीश श्र्रीवास्तव और सीआरपीएफ बल के चीफ कमांडेन्ट कर गरिमामयी उपस्थिति के दौरान सुभाष चन्द्र शर्मा ने सम्मनित किया।

इस अवसर पर उन्हें शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह सम्मान उन्हें देश के उभरते युवा चित्रकार के लिए दिया गया था।

महेश की इस उपलब्धि पर डुमरियागंज निवासी व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, सांसद जगदम्बिका पाल, सप्तरंग संस्थान के सचिव अखिलेश त्रिपाठी, श्याम जी, बबलू, कौशलेन्द्र कुंदन जी, गोपाल नंदन व कवि राकेश ऋषभ आदि ने बधाई दी है।

बताते चलें कि महेश त्रिपाठी ने बहुत कम समय में चित्रकारिता के क्षेत्र में देश में मुकाम बनाया है। हाल ही में उनके चित्रों की प्रदर्शनी दिल्ली में चर्चा का विषय रही थी। उनकी पहिचान अब पूरे देश में उभरते चित्रकार के रूप में होने लगी है।

Leave a Reply