स्वतंत्रता दिवस की रात को सिविल लाइन में लाखों की चोरी, पीड़ित ने की कार्रवाई की माँग

August 16, 2025 4:41 PM0 commentsViews: 383
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर से सटे मोहल्ला सिविल लाइन्स, तेतरी बाजार निवासी मधुरश्याम त्रिपाठी पुत्र बलराम त्रिपाठी के घर में 15 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार नगदी समेत लाखों के कीमती जेवरात व नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार पूजा-अर्चना हेतु अपने पैत्रिक गाँव गया हुआ था। 15 अगस्त को जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं और अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह घर थाना सिद्धार्थ नगर की बाउंड्री से सटा हुआ है, बावजूद इसके चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

चोरी गए सामानों की सूची

हार – 2 पीस, रानी हार – 1 पीस, सोने की चैन – 5 पीस, सोने की अंगूठी – 10 पीस, हीरे की अंगूठी – 2 पीस, नथिया बिंदिया, चूड़ी – 8 पीस, चांदी का सिक्का – 10 पीस, कमर बंद पायल इत्यादि, चाँदी का जेवर – लगभग 1 किलो, नकदी – ₹50,000 गायब होने की कही गई है।

 

Leave a Reply