पुरानी रंजिश में दस साल के मासूम की हत्या कर लाश को फेंक दिया गांव से बाहर

April 30, 2018 4:49 PM0 commentsViews: 884
Share news

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  रंजिश भी क्या बला है। आसदमी की नीचता इतनी बढ़ गई है कि वह आपसी लड़ाई झगड़ों में भी दुश्मन के बवच्चे को कत्ल कर दे रहे हैं। बीती रविवार की रात सिद्धार्थनगर मुख्यालय से चार किमी दूर मोहाना थाना के बर्डपुर नम्बर दस गांव में पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने विरोधी के दस साल के बच्चे को चाकुओं से गोद कर मार डाला।इससे गांव में बहुत आक्रोश है।

बताया जाता ह्रै कि दस साल के मृतक जीतेन्द्र पुत्र तौलन कल शाम को  गांव में घूम रहा था। गांव में तौलन के विरोधियों ने मौका देख कर उसके बेट जीतेन्द्र को पकड़ लिया और गांव से बहर ले जाकर चाकुओं से हत्या कर दी। सुंबह उसकी लाश बरामद हुई। जीतेन्द्र के शरीर पर चाकुओं के  आधा दर्जन घाव हैं। उसे बेहद निर्दयता से मारा गया ह्रै।

इस बारे में गांव वालों का कहना है कि जीतेन्द्र की हत्या पुराने विवाद मेंे की गई। यह और बात है कि अभसी तक एफआईआर दर्ज न होने के कारएा हम अभियुक्तों के नाम का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं। अभियुक्तों का नाम तहरीर के बाद ही खुलासा किया जाएगा।फिहाल बालक की हत्या से गांव में शोक का माहौल है।‘

 

  

 

Leave a Reply