संस्था के सदस्यों ने भारत माता प्रतिमा एवं बुधई स्मारक की सफाई की

April 7, 2016 4:31 PM0 commentsViews: 136
Share news

संजीव श्रीवास्तव

बुधई स्मारक की सफाई करता युवक

बुधई स्मारक की सफाई करता युवक

सिद्धार्थनगर। नवगठित साहित्यिक समाजिक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा शुरू किये प्रतिमा स्वच्छता अभियान मेें गुरुवार को शोहरतगढ तहसील मुख्यालय स्थित भारत माता की प्रतिमा एवं ग्राम नीबी दोहनी में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बुधई प्रसाद के स्मारक की साफ सफाई की।

सुबह करीब दस बजे संस्था के सदस्य सचिव धीरज गुप्ता की अगुवाई में भारत माता चौक पहुंचे। और वहां पर स्थापित प्रतिमा की साफ- सफाई करने लगे। सफाई के बाद प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव धीरज गुप्ता ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की जो प्रतिमाएं स्थापित की गयी है, उनकी देखरेख नहीं होती है। इस कारण वह बदरंग हो गयी है। संस्था के सदस्यों ने इनको साफ-सफाई करने का बीड़ा उठाया है।

अभी तक कई प्रतिमाओं को साफ किया जा चुका है। यह अभियान लगातार चल रहा है। इसमें स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके बाद संस्था के सदस्य ग्राम नीबी दोहनी पहुंचे और वहां पर बुधई स्मारक की साफ- सफाई की। यहां पर सदस्यों ने बताया कि अभियान का अगला चरण बांसी में होगा।

इस अवसर पर नितेष मिश्रा, दिलशाद आमिर, अजय कुमार, गौरीशंकर, राजेन्द्र प्रसाद, शंशाक त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, फरहान, वसीम अहमद अंसारी, नसीम, मो. कैफ, मो इमरान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply