योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन 5 जून को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ करेगी विहिम

June 3, 2022 11:57 AM0 commentsViews: 471
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन 05 जून को विहिप द्वारा जिला जेल में “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” का आयोजन किया गया है। यज्ञ सुबह 6 बजे से प्रारम्भ होगा और प्रसाद वितरण तक चलेगा।

विहिप के जिलाध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया विश्व हिन्दु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सीएम आदित्यनाथ जी का आगामी 5 जून को जन्मोत्सव है। इस अवसर पर “आप सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा” के स्लोगन के साथ हम लोग जिला जेल में “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” का आयोजन पुरी भव्यता के साथ किया जायेगा।

 

कार्यक्रम कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जेलर आरके पांडे, डिप्टी जेलर प्रदीप सिंह व अनिल पांडे के देखरेख में संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रतिभाग करने वाले घनश्याम गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजू गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, कृपा शंकर त्रिपाठी तथा गायत्री परिवार के मुख्य संयोजक अशोक त्रिपाठी, कृष्ण भूषण त्रिपाठी, महादेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply