योगी का दौरा: ऐतिहासिक स्वागत की भव्य तैयारियाँ पूर्ण, दिग्गजों ने लिया जायजा

August 8, 2026 9:20 PM0 commentsViews: 318
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। रविवार 9 अगस्त 2026 दोपहर बाद करीब 3:30 बजे जनपद के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन होने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद के बांसी विधानसभा स्थित राजा रतनसेन इण्टर कॉलेज में होने जा रहा है। यह मुख्यमंत्री योगी का इस क्षेत्र में पहला दौरा है जिसे लेकर पूरे जनपद में अपार उत्साह और उल्लास का माहौल है।

एकजुट हुए दिग्गज नेता और प्रशासन

​इस महाआयोजन की भव्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के दिग्गज नेताओं और जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्चस्तरीय दल ने कार्यक्रम स्थल राजा रतनसेन इण्टर कॉलेज बांसी का विस्तृत निरीक्षण किया।

​इस दौरान पूर्व मंत्री और बांसी के विधायक राजा जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु (सदर) के विधायक श्यामधनी राही और डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव एक साथ नज़र आए, जो यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरा जनपद एकजुट है। इनके साथ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अपने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

व्यापक स्तर पर तैयारियाँ

मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए एक भव्य और सुरक्षित मंच तैयार किया गया है। ​जिसमें हजारों की संख्या में आने वाले लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं ताकि मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

महत्वपूर्ण जिम्मेदार कार्यकर्ता रहे उपस्थिति

​निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ा दिया। भाजपा महामंत्री फतेबहादुर सिंह, ​युवा भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, ​ब्लॉक प्रमुख पंडित लवकुश ओझा,  मनीष जायसवाल, बालगोविंद पाठक, अश्वनी चौबे, संजय निषाद, सत्या दूबे, दीपेन्द्र विक्रम सिंह, निखिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

सिद्धार्थनगर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा सिद्धार्थनगर जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उनके द्वारा प्रदेश के हर कोने में विकास और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जो जनपद की प्रगति को एक नई गति प्रदान करेंगी।

​सिद्धार्थनगर की जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर है। आगामी 9 अगस्त का दिन जनपद के बांसी विधानसभा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि सिद्धार्थनगर प्रदेश के विकास के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply