देश अब जुमलेबाज भाजपा मुक्त भारत दिशा में बढ़ने लगा है- कांग्रेस

December 25, 2019 1:15 PM0 commentsViews: 601
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। झारखंड में कांग्रेस ने जुमलेबाज भाजपा को झारखंड चुनाव में पटखनी देकर साबित कर दिया है कि देश की जनता उनकी जुमलेबाजी को पहचान गई है। एक एक कर वह हर चुनाव उमें भाजपा को हरा कर देश को भाजपा मुक्त बनाने की ओर अग्रसर होने लगी है। जनता का लक्ष्य अब दिल्ली बिहार को भाजपा मुक्त बनाना है।

उक्त बातें जिला अस्पताल में झारखंड के जीत के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण करते हुए निवर्तमान जिला प्रवक्ता अनिल सिंह उर्फ अननू बाबू सचिव अकरम अली सिद्दीकी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुल मोहम्मद प्रधान ग्रामसभा मुड़िला श्रीराम ने कही। प्रवक्ता  सिंह ने कहा पहले 15लाख, सौ  स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, गंगा मैया की सफाई जैसे वायदे करके सरकार में आए, लेकिन  प्याज के दाम तक पर  पर फेल हो गए। आज प्याज और चिकन एक रेट में बिक रहा है।

नेताओं ने कहा कि भाजपा को इतना घमंड हो गया था कि यह कांग्रेस मुक्त भारत की सपना देखने लगे और कांग्रेस मुकत का नारा तक दे दिया। लेकिन  अब इनका नारा, कांग्रेस मुक्त भारत का नहीं बल्कि स्वयं भाजपा बचाओ का हो गया है। धीरे धीरे जनता ने इन्हें आई ना दिखाना शुरू कर किया है। झारखंउ भी उसी की एक कड़ी है।

नेताओं के कहा कि देश को विकास के एजेंडे पर ले आओ बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था पर भी सोचे, नहीं तो धीरे-धीरे अंधभक्त भी इनका साथ छोड़ देंगे। इस अवसर पर  कांग्रेस नेता गरीबुल्ला, मोहम्मद असलम, मोहम्मद शफीर , प्रेम मोदनवाल,  गुड्डू मोदनवाल,  समीर सिद्दीकी,  अजमेर अली आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply