कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर सत्याग्रह, कांग्रेसियों ने किया भोजन का वितरण

June 13, 2020 11:42 AM0 commentsViews: 358
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लल्लू रसोई के नाम से कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम में आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गरीब मजदूरों कामगारों तथा प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित किया गया।

बताया जाता है कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष काजी सुहेल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर लल्लू रसोई के तहत भोजन का निर्माण हुआ। जिसका बड़ा भाग शोहरतगढ़ तहसील में भी गया, जिसे क्षेत्र के लेदवा, धनौरा, रामापुर आदि  ग्रामों के जरूरतमंदों में वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजस कुमार लल्लू की रिहाई की मांग भी की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी गिरफ्तार हैं, लेकिन कांग्रेस उनके कामों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को अनैतिक और असंवैधानिक बताते हुए उनकी रिहाई की मांग भी की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता अतहर अलीम, देवेंद्र कुमार, अनिल सिंह, अशोक श्रीवास्तव,कृष्ण बहादुर सिंह, कैलाश पंछी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस जनों द्वारा भोजन तैयार किया गया और सेवा सत्याग्रह के आखिरी दिन प्रियंका गांधी के निर्देश पर गरीब मजदूर व प्रवासी मजदूरों में वितरण भी किया गया।

Leave a Reply