डॉ सरफ़राज़ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

December 17, 2021 12:52 PM0 commentsViews: 290
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।  कांग्रेस नेता डॉ सरफ़राज़ अंसारी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का प्रचार प्रसार को तेज करते हुवे शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक गावों में पहुंचकर जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेता डा. सरफराज ने मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा धनगढ़िया, रेहरवा, बुधनैय्या, पकड़ी, लालपुर, जमहिरिया, बभनी, भटपुरवा, भैंसहवा सहित दो दर्जन गांव में कांग्रेस सदस्या अभियान चलाया गया, जिनमें  दो सौ से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता प्राप्त की तथा उसकी नीतियों में पूरी तरह आस्था व्यक्त किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मज़बूत करने का संकल्प भी लिया। बता दें कि सदस्यता अभियान 1 दिसम्बर से लगातार चल रहा है | इसके लिए डॉ सरफ़राज़ के नेतृत्व में विधान सभा के चारों दिशाओं में सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है|

 इस मौके पर वरिष्ठ नेता और टिकट के गंभीर दावेदार डा. सरफराज अंसारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्ट्राचार व महंगाई चरम पर है। गरीब, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। रोजगार देने और अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर पाई। जनता का मूड इस बार बदलाव लाने का है क्योंकि कांग्रेस सरकार बुनियादी ढांचा रोजगार और शांतिपूर्ण वातावरण बनाने वाली वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता बनते ही युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा वहीं मँहगाई तुरंत काम कर दी जाएगी क्योंकि अगर नियम कानून सही बनते हैं तो उसका फायदा प्रदेश के नागरिकों को ही होगा।

डा. सरफराज ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने का कार्य किया है। कांग्रेस  सरकार में जितने विकास कार्य हुए हैं वर्तमान सरकार उसी को अपना विकास कहती है  उसे अपना कार्य बताकर  सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है, बदलाव चाहती है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा की झूठी सरकार को निश्चित उखाड़ फेंकेगी। जनता कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए बेहद उत्साहित है। इस दौरान नेता अल्ताफ हुसैन, परवेज अख्तर, अब्दुल सलाम, नईम बबलू, मो अली, सूरज, राम मिलन प्रजापति  आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply