डुमरियागंजः सारे पार्टी पुरोधा चन्द्रेश के साथ एकजुट, कांग्रेस जीत के लिए लड़ेगी

April 25, 2019 1:08 PM0 commentsViews: 1734
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीवार डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने पार्टी में नवागत होकर भी पुराने कांग्रेसियों को जोड़ने में बहुत तेजी से कामयाबी हासिल की है। उनकी सबसे बड़ी सफलता यह है कि वह टिकट के मजबूत दावेदार और पार्टी के सबसे अधिक जनाधार वाले नेता/ पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम को साथ ले आने में सफल रहे हैं। पूर्व सांसद मुकीम न केवल उनके पर्च दाखिले में आये बल्कि उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े दिख रहे हैं।

बताया जाता है कि 23 अप्रैल को पर्चा दाखिले के बाद से कांग्रेस उम्मीदवार डा- चन्द्रेश ने डुमरियागज इटवा, शोहरतगढ, बांसी आदि क्षे़त्रों में दिन रात मेंहनत कर कर एक एक कांग्रेसी को अपने साथ जोड़ने में कामायाबी हासिल की। बांसी में उन्होंने पूर्व सांसद चंन्द्रशेखर त्रिपाठी का आशर्वाद लिया तो रमजन अली, रामचंद्र पांडेय आदि से भी मुलाकात की।  डुमरियागंज में उन्होंने सच्चिदानंद पांडेय, अफरोज मलिक बख्तियार उस्मानी, काजी सुहेल अहमद आदि से मिल कर उनको अपने साथ जोड़ा। इस प्रकार कम समय में उन्होंने कांग्रेस की पूरी टीम इकठ्ठा करने में कामयाब हुए।

कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह- अफरोज मलिक

पिछले चार दिनों की उनकी सक्रियता देख कर लोग बाग अब कहने लगे हैं कि इतने कम समय में कांग्रेस के लोग जिस तेजी से एक जुट हुए हैं,उसे देख कर लगता है कि कांग्रेस अब तीसरी ताकत के रूप में  गठबंधन और भाजपा के साथ तीसरी ताकत के रूप में मुख्य संघर्ष में रहेगी। कांग्रेस नेता अफरोज मलिक कहते हैं कि हमारे उम्मीदवार जीतने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेसियों में प्रत्याशी डा. चन्द्रेश को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

 दो दिन में कांग्रेस की ताकत दिखेगी- काजी सुहेल

डुमरियागंज के कांग्रेस नेता और कांग्रेस के प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद ने बताया कि आज दो बजे पूरे जिले के कांग्रेस वर्करों की इटवा में मीटिंग है। जिसमें सभी को जिम्मदारी आवंटित हो जायेगी और ेल से चुनाव कार्यालय भी खुल जायेंगे। इसके बाद पार्टी पूरे रंग में दिखेगी। उन्होंने बताया की जल्द ही कांग्रेस की कई बड़ी जनसभाएं होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में डुमरियागंज में अभी से मजबत है। वक्त के साथ पार्टी दिन ब दिन जीत की ओर अग्रसर होगी।  

 

 

Leave a Reply