देश का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है- दिनेश वर्मा

January 27, 2022 1:37 PM0 commentsViews: 330
Share news

जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगााहों से देख रही है- अनिल सिंह अन्नू

नजीर मलिक

सिद्धार्थगर। आज उसका विकास खंड अंतर्गत ग्राम मदनपुर, फुलवरिया, कछुलिया, नगवा, कांग्रेस महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू बाबू ने चौपाल कर कांग्रेस के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा और दावा किया कि कांग्रेस का समग्र विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।

उक्त गांवों में चौपाल के दौरान  दिनेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा जब से आई है कमरतोड़ महंगाई है, जिले भर के सड़कों का हालत खस्ता है, किसान अपनी फसल बचाने के लिए रातों रात जाग रहा है और खेतों में सोने को मजबूर है कड़कड़ाती ठंडक में, सरकार ने जो छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनाई है उस गौसाले की रकम को सरकार में बैठे लोग खा रहे हैं और किसानों का फसल योगी के छुट्टा जानवर खा रहे हैं।

दिनेश वर्मा के अलावा कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने कहा कि जब भरपूर पैदावार होती है तब तो किसान परेशान ही रहता है जब किसान के घर पैदा नहीं होगा तो 4 किलो राशन से बच्चों की परवरिश कैसे कर पाएगा, अब वह दिन आने वाला है जब इस गांव की एवं जिले की जनता इस  सरकार को उखाड़ फेंकेगी  आज जनता कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रही है।

दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी, और जात-पात ऊंच-नीच से ऊपर उठकर कांग्रेस के जीवन में खुशहाल जिंदगी प्रदेश एवं देश की जनता को मिलेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान महिउद्दीन वर्तमान प्रधान गोली, कमाल अहमद, अकरम, संतोष कुमार चौधरी, भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, सोहेल अहमद, इबरार अहमद, जहांगीर आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply