कांग्रेस की जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष बरकरार, अनिल सिंह रंजना मिश्रा उपाध्यक्ष मशहूर अली महामंत्री बनाए गए

July 23, 2020 3:52 PM0 commentsViews: 697
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनपद के जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद पर भरोषा जताते हुए उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है। जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के पदों पर युवाओं को तरजीह देते हुए अनिल सिंह उर्फ अन्नू बाबू व तेज तर्रार महिला रंजना मिश्रा को उपाध्यक्ष और मशहूर अली को जिले का महामंत्री बनाया है। सभी नवन्युक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस के वरिष्ठा नेता डा. चंद्रेश ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पदाधिकारियों की लिस्ट में जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह, अभिनय राय, रंजना मिश्रा, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू व महामंत्री पद पर मशहूर अली, दिनेश कुमार वर्मा, मो. जावेद मुकीम, दीपक यदुवंशी व रंजना मिश्रा को मनानीत किया है। इनके अलावा सत्रह लोगों को सचिव बनाया गया है।

सचिव पद पर कृष्ण बहादुर सिंह, वंशनाथ धर दिवेदी, इनामुर्रहमान, मशहूर अली शेष, हमीदुल्ला चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया, शादिक अहमद, फैजान अहमद, मोबीन खान, कृष्ण चंद पांडे, तिलकराम चौहान, हरिद्वार यादव, कपिलदेव निषाद, सुदामा प्रसाद, हरिप्रसाद पासवान, राजेश चौधरी और राम संवारे भारती को मनोनीत किया है।

इनके मनोनयन पर पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ला, पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अली अहमद, देवेन्द्र सिंह गुड्डू, किरन शुक्ला आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply