महंगाई में झोंकने वाली भाजपा को जनता ही सिखाएगी सबक- डा. अरविन्द शुक्ला

March 31, 2022 6:58 PM0 commentsViews: 276
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। “महंगाई मुक्त भारत” अभियान के तहत आमजन के बीच जाकर सीधा संवाद करते हुए आज जिले के कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश के गाँवों की जनता का साफ कहना है कि 5 किलो राशन से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को वोट दिया है यह सरासर झूठ है और सरकार इसकी आड़ में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। 
उक्त जानकारी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश पंछी, अनिल सिंह “अन्नू”, रंजना मिश्रा ने मंहगाई भारत छोड़ो अभियान के तहत विधानसभा कपिलवस्तु के मुख्यालय स्थित गांव में जनता से सीधे संवाद के बाद कहीं।
कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग महंगाई के खिलाफ जनता से संवाद करते हुए कहा कि जनता से ये भी पता  चला की बीपीएल और अन्य कार्ड धारकों के साथ अन्याय हो रहा है। मनरेगा में रोजगार सुनिश्चित होता था उसमें भी काम नहीं मिल रहा है। केरोसिन तेल और चीनी भाजपा ने बंद कर दी है। बाजार में सरसो तेल और अन्य उत्पादों की महंगाई चरम पर है।
कांग्रेस नेता डा. अरविन्द शुक्ला ने कहा कि जिस टेम्पो और छोटी सवारी गाड़ियां चला कर एक गरीब परिवार चलाता था डीजल की बढ़ी कीमतों से वो अब खड़ी करने की नौबत पर है। बाहर छोटे उद्योग बंद हो जाने से कामगार घर बैठा है। महिलाओं का साफ कहना है कि भाजपा द्वारा लाई गई महंगाई ने गरीब से जीने का हक छीन लिया है और 2024 के चुनावों में जनता मोदी को आउट कर भाजपा को उनके झूठ का सबक सिखाएगी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, राजेश सिंह, गोविन्द कुमार, नागेंद्र, दरोगा, सोनिया देवी, दीपचंद, ममता, चिनका देवी, इंद्रावती, ह्रितिक, कमलेश, विकास, अर्जुन, सुदामा प्रसाद, सन्तोष कुमार, गोरख गुप्ता, सौरभ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे तथा संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शादिक अहमद ने किया।

Leave a Reply