कांग्रेस का युवा उम्मीदवार ही दे सकता है नगर के विकास को गाति- अफसर अहमद

November 16, 2017 11:08 AM0 commentsViews: 524
Share news

संजीव श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस ने सिद्धार्थनगर नपा में अध्यक्ष पद के लिए युवा प्रत्याशी दिया है। युवा अध्यक्ष ही नगर के विकास को गाति प्रदान कर सकता है। मनव्वर हुसैन लड्डन यकीनन सबसे युवा और योग्य उम्मीदवार हैं। जनता को इन्हें सहयोग और समर्थन देना चाहिए।

उपरोक्त बातें कांग्रेस नेता अफसर अहमद ने कहीं। वह पार्टी उम्मीदवार मनव्वर उर्फ लडडन के जनसम्पर्क के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर में जो भी अव्यवस्था नजर आ रही है, वह यहां के पूर्व अध्यक्षों के क्रिया- कलापों की पोल खोल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार लड्डन निरंतर बढ. रहे हैं।
अफसर  अहमद ने कहा कि भाजपा और सपा के अध्यक्षों ने सिर्फ नगरवासियों को छला है। यहीं कारण है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने के दो दशक बाद भी कई समस्याओं से नागरिकों को दो चार होना पडता है। कांग्रेस प्रत्याशी लडडन युवा होने के साथ-साथ जमीन से जुडे व्यक्ति है। वह हर किसी के सुख-दुःख को भली प्रकार जानते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसीलिए अन्य उम्मीदवारों में हताशा बढ रही है। उन्होंने कि निकाय चुनाव का परिणाम लोक सभा चुनाव का सेमीफाइनल है। निकाय चुनाव में भाजपा की हार तय है।

Leave a Reply